रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘खेलो झारखंड’ के अंतर्गत आयोजित एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ताइक्वांडो चैम्पियनशिप-2025-26 में 4 पद जीते। यह प्रतिष्ठित खेलगांव स्टेडियम में संपन्न हुई। इसमें राज्यभर के अनेक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
कक्षा दसवीं की ऋद्धिमा सिंह और सिया शुक्ला ने स्वर्ण पदक जीता। दोनों छात्राओं का चयन एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कक्षा नौवीं की सुनिधि श्रद्धा महतो ने रजत पदक जीता। कक्षा नौवीं के अंश ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया।
प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि खेलों में भी निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं। इनकी यह सफलता उनके परिश्रम, आत्मविश्वास और अनुशासन की प्रतीक है। हमें विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और राज्य का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय सदैव अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK