रांची। सतर्कता जागरुकता अभियान-2025 के अंतर्गत “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर नारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सीसीएल मुख्यालय में 24 अक्टूबर को किया गया। यह प्रतियोगिता सीसीएलकर्मियों के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम में 55 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने प्रभावशाली नारों एवं रंगीन चित्रों के माध्यम से सतर्कता के प्रति अपनी रचनात्मकता और जागरुकता का सुंदर प्रदर्शन किया।
इसके अतिरिक्त, निबंध लेखन, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 23 अक्टूबर, 2025 को सीसीएल मुख्यालय के कर्मचारियों के लिए किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 67 कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर अपने विचारों, ज्ञान और अभिव्यक्ति से इस अभियान को सार्थक बनाया।
इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में सतर्कता के प्रति जागरुकता बढ़ाना और ईमानदारी, पारदर्शिता व उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


