रांची। सीसीएल द्वारा आयोजित राजभाषा माह-2025 के अंतर्गत हिंदी महोत्सव के अवसर पर सीसीएल गांधीनगर में विभिन्न विद्यालयों के बीच अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कविता वाचन, एकल अभिनय, प्रश्नोत्तरी, आशु भाषण और अन्य भाषाई गतिविधियां सम्मिलित थीं। इस प्रतियोगिता में रांची शहर के 20 विद्यालयों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा दसवीं के प्रिंस व्यास ने एकल अभिनय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नवीं की सचिता त्रिपाठी ने कवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला‘ की प्रसिद्ध कविता ‘राम की शक्ति पूजा’ का भावपूर्ण वाचन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी और उत्कृष्टता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने न केवल विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है, बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि हिंदी भाषा अभिव्यक्ति, भावना और संस्कारों की जीवंत धारा है। उनकी यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और शिक्षकों के स्नेहमय मार्गदर्शन का सुंदर परिणाम है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK