सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी दो दिनों से लापता, मचा हड़कंप

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी पिछले दो दिनों से लापता हैं। सपना झारखंड के बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की मुखिया मानी जाती हैं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी को लेकर गोमिया थाना में लिखित आवेदन दिया है।

जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर को सपना कुमारी पंचायत सचिवालय में गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे घर लौटीं, लेकिन थोड़ी देर बाद दोबारा घर से निकलीं और फिर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

गोमिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखिया की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अब तक सफलता नहीं मिली है।

बताया जाता है कि सपना कुमारी ने पिछला पंचायत चुनाव बड़े दिग्गजों को मात देकर जीता था। वह पंचायत के विकास कार्यों में हमेशा सक्रिय रहती थीं। ऐसे में उनका अचानक इस तरह लापता होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230