पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आए दिन नई-नई घटनाएं सामने आ रही है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार मतदान से पहले राजद के उम्मीदवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे खलबली मच गई है।
बिहार चुनाव में महागठबंधन ने झामुमो को किनारे लगा दिया। अब झामुमो ने बिहार में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। इसी बीच सासाराम से राजद के उम्मीदवार सत्येंद्र साह को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सत्येंद्र शाह ने सासाराम अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहां से बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। श्री शाह के खिलाफ झारखंड के गढ़वा थाना में डकैती का एक मामला दर्ज है। यह पुराना और काफी दिनों से लंबित बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार सत्येंद्र शाह एक पुराने मामले में पहले से ही ‘वांछित’ चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी की योजना पहले से थी। इसके मद्देनजर नामांकन स्थल पर पहले से ही काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी।
नामांकन करने के बाद निकलते ही रोहतास पुलिस ने श्री शाह को गिरफ्तार कर लिया। उसे स्थानीय थाने में ले जाने के बजाय तुरंत उन्हें झारखंड पुलिस की टीम को सौंप दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK