रांची। रांची पुलिस को बुधवार को प्रतिबंधित मांस के कारोबार के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित मांस से भरे दो ट्रकों को जब्त किया है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार रांची के एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि लोअर बाजार इलाके की आजाद बस्ती में अवैध रूप से प्रतिबंधित मांस की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने छापेमारी कर दोनों ट्रकों को जब्त किया।
बताया जा रहा है कि जब्त ट्रकों में बड़ी मात्रा में गोवंशीय मांस भरा था। पुलिस ने मौके से हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अवैध कारोबार के मुख्य सरगना और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब्त मांस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि उसकी प्रकृति की आधिकारिक पुष्टि हो सके। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह मांस कहां से लाया गया था और किस जगह भेजा जाना था।
बताते चलें कि, झारखंड में 2005 से गोवंश की हत्या और उसके मांस के व्यापार पर प्रतिबंध लागू है। यह प्रतिबंध ‘झारखंड गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005’ के तहत लागू किया गया था।
इस कानून के बाद रांची के डोरंडा और कांटाटोली स्थित वधशालाएं बंद कर दी गई थीं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार शहर के कुछ इलाकों जैसे गुदड़ी बाजार, आजाद बस्ती और हिंदपीढ़ी में अब भी यह अवैध कारोबार चोरी-छिपे जारी है।
पुलिस ऐसे लोगों की शिनाख्त में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


