रांची। राजधानी रांची को अतिक्रमण मुक्त और जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। बुधवार को इसी कड़ी में शहर के वार्ड नंबर 29 स्थित पहाड़ी टोला, गाड़ीखाना चौक मार्ग पर नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे बनी अवैध दुकानों और अतिक्रमणों को हटाया गया। राजकीयकृत हिन्दी बालक मध्य विद्यालय, पहाड़ी टोला की बाउंड्री वॉल से सटे छह अवैध दुकानों और अन्य अस्थायी संरचनाओं को निगम टीम ने तोड़कर हटाया।
इसके अलावा मुख्य मार्ग पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले दो ट्रकों पर 10,000-10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। ट्रक मालिकों को भविष्य में सड़क पर पार्किंग न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार पूर्व में इन दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अनुपालन न होने पर यह कार्रवाई की गई।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी मालवाहक वाहनों को केवल रात 12:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक ही लोडिंग और अनलोडिंग की अनुमति है।
निर्धारित समय के बाहर यह गतिविधि पाये जाने पर वाहन संचालक एवं मालिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK