पलामू। राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हुसैनाबाद के परिसर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती और इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि मनाई गई। दोनों विभूतियों को उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को ‘एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
विद्यार्थियों को बताया गया कि 31 अक्टूबर को लौह पुरुष “भारत के बिस्मार्क” कहलाने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस है। दूसरी ओर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं उप-प्रधानमंत्री थे।
आज़ादी के बाद भारत में 562 रियासत को शासन चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सरदार पटेल ने इन छोटे-छोटे राज्यों को 18 बड़े राज्यों में बदलकर “भारत के बिस्मार्क” की उपाधि प्राप्त की थी। 15 दिसंबर, 1950 को बंबई में सरदार पटेल की मृत्यु हो गयी।
1991 में इन्हें मरणोपरांत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” प्रदान किया गया। गुजरात में लौह पुरुष को समर्पित विश्व की सबसे उच्ची लोहे की प्रतिमा (182 मीटर) “स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी’’ बनाई गई।
श्रीमती इंदिरा गांधी मूल नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी था। उनको गांधी का टाइटल गांधी जी ने दिया। राजस्थान के पोखरण में 18 मई 1974 को प्रथम परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र की श्रेणी में अग्रणी स्थान दिलाया। 1971 के भारत पाक युद्ध के बाद पाक के पूर्वी हिस्से को काटकर बांग्लादेश का निर्माण कराया।
1984 में भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री कैप्टन राकेश शर्मा इंदिरा गांधी के समय ही अंतरिक्ष गए। 31 अक्टूबर, 1984 को दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में इंदिरा गांधी की दो सिख अंगरक्षकों सतवंत सिंह एवं बेअंत सिंह ने हत्या कर दी।
अंत में दोनों विभूतियों से संबंधित बच्चों से प्रश्न पूछे गये। वर्ग आठ से अमित कुमार, शिवम कुमार, प्रियांशु कुमार, शिफा आफरीन, वर्ग सात से प्रार्थना कुमारी, वर्ग छह से आकाश कुमार, वर्ग पांच से वैष्णवी, तहरीम फातिमा शत प्रतिशत जवाब देने के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, वरीय शिक्षक जुबैर अंसारी, राजेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार सिन्हा, शिक्षिकाओं में सुषमा पांडेय, पूनम कुमारी, कम्प्यूटर शिक्षक प्रमोद मेहता सहित बीएड प्रशिक्षु शिक्षकों में प्रीति कुमारी, सुमन कुमारी, रुपेश कुमार, मनीष कुमार, शंकर कुमार उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



 
						