विद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान पर कार्यशाला का आयोजन

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी के निर्देश पर शुक्रवार को राम मंदिर उच्च विद्यालय, झौसागड़ी में तंबाकू निषेध एवं नशा मुक्त भारत अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को तंबाकू एवं मादक पदार्थो के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस खतरनाक आदत से दूर रखना है।

इस कार्यक्रम में बच्चो को तंबाकू से होने वाले बीमारियों कैंसर, अस्थमा, लकवा, श्वास संबधित बीमारी के बारे में जानकारी दी गई। इससे होने वाले आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभाव के बारे मे भी बताया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार के द्वितीय ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे 2017 के अनुसार भारत में 28.6 प्रतिशत वयस्क 42.4 प्रतिशत पुरुष एवं 14.2% महिला तंबाकू का सेवन करते हैं। झारखंड में 38.9% वयस्क 59.7 प्रतिशत पुरुष एवं 17.0% महिला तंबाकू का सेवन करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षको को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। उक्त कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षक सुमित सिन्हा, सरोज कुमार चौधरी, एनसीडी सेल से अभिमन्यु कुमार दांगी, अभिषेक सिन्हा एवं अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK