महाभारत फेम अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन, टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। टेलीविजन इडस्ट्री से दुखद खबर आई है, टीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर का आज (बुधवार) निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।

यह दुखद समाचार उनके प्रशंसकों और पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा है। पंकज धीर न सिर्फ एक उम्दा कलाकार थे, बल्कि उन्हें उनके सौम्य स्वभाव और अभिनय समर्पण के लिए भी जाना जाता था।

उनके निधन की खबर की पुष्टि ‘महाभारत’ में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने की। उन्होंने बताया कि पंकज धीर का निधन बुधवार, 15 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे हुआ। हालांकि, अब तक उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पंकज धीर के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके दोस्त, सहयोगी कलाकार और फैंस गहरे सदमे में हैं। फिरोज खान ने भावुक स्वर में कहा -हां, यह सच है कि वे अब हमारे बीच नहीं रहे।

व्यक्तिगत रूप से मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है। वह बेहद अच्छे इंसान थे। मैं अभी भी सदमे में हूं और समझ नहीं पा रहा हूं क्या कहूं। वह वाकई में एक अद्भुत व्यक्ति थे फिलहाल मैं और कुछ नहीं कह सकता।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें

https://chat.arattai।.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *