आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। लोहरदगा में बड़े ही धूमधाम के साथ छठ महापर्व मनाया गया। जिले के विभिन्न जल श्रोतों और घाटों में मंगलवार की सुबह बड़े ही भक्ति भाव, श्रद्धा, विश्वास के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया।
जिले के सीठियो तोड़ार कोयल नदी घाट पर छठ व्रतियों के साथ लाखों श्रद्धालु छठी मईया की आस्था और भक्ति में सराबोर नजर आए। श्रद्धालु तीन बजे सुबह से नदी छठ घाटों पर ससमय पहुंचने की तैयारी में जुट गए थे।

चार दिनों से चले आ रहे लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही हो गया। इस दौरान घाटों पर खूब रौनक देखी गई। कई हिस्सों के घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पारंपरिक गीतों और पूजा के बीच माहौल भक्तिमय नजर आया।
पूजा समिति द्वारा पिछले 1 महीने से छठ पूजा की तैयारी की जा रही थी। समिति के सदस्यों ने बताया सीठियो छठ घाट में पिछले 22 वर्षों से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह पर्व इस क्षेत्र में बहुत ही भव्यता के साथ मनाया जाता है। इसमें जिले के आम भक्तों के साथ जिला प्रशासन की अहम भूमिका होती है।

जिले के घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष टीम की तैनाती की थी। पूजा समिति के सदस्य भी व्यवस्था को संभालने में लगे थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


