- नालसा एवं झालसा योजनाओं पर किया गया फोकस
रांची। मांडर में लगे मुड़मा मेला में लोगों के बीच नालसा योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए स्टॉल लगाकर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, एलएडसी सहायक पंकज कुमार शर्मा, पीएलवी सुमन ठाकुर, सुनीता कुमारी, बिनिता देवी, दीपक मुंडा, पुष्पलता देवी, पम्मी देवी, सोनी कुमारी, पुनम देवी, दीपक मुंडा, बंधु उरांव, शमी अंसारी, कालिन्दर गोप, राजा वर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।
झालसा के निर्देश, न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन और डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।
राजेश कुमार सिन्हा ने लोगों को नालसा द्वारा संचालित योजनाओं साथी, डॉन, आशा, जागृति एवं संवाद पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साथी योजना के तहत निराश्रित बच्चों को आधार-पहचान के लिए डालसा प्रयासरत है। आगे भी रहेगा।
डॉन योजना के तहत युवाओं को नशा से दूर रहने की सलाह दी। बालश्रम और बाल विवाह कानूनन अपराध है, इसमें सजा का भी प्रावधान है। उन्होंने नालसा टॉल फ्री नम्बर – 15100 की भी जानकारी दी।
एलएडीसी सहायक पंकज कुमार शर्मा ने डालसा, रांची द्वारा दिये जानेवाले निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने लोक अदालत, विशेष मध्यस्थता अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत पर चर्चा की। संवाद योजना के पिछड़े जाति एवं जनजातियों के अधिकारों के बारे में फोकस किया। ग्रामीणों को इससे अवगत कराया।
पीएलवी सुमन ठाकुर ने प्री-लिटिगेशन वाद, ग्राम न्यायालय, जॉब कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में ग्रामीणों को बताया।
डालसा के अन्य पीएलवी ने स्पॉनसरर्सिप योजना की जानकारी दी। अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा लोगों के बीच पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK