Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज कल से बदल जाएगा। कल से लगातार बारिश होगी। कुछ जिलों में भारी बारिश भी होगी। कई जगहों पर कोहरा या धुंध छाया रहेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 24 अक्टूबर, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 24 घंटे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
यहां हल्की बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 25 अक्टूबर को राज्य के गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिले में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
केंद्र के अनुसार 26 अक्टूबर को राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिले में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
केंद्र के अनुसार 27 अक्टूबर को सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
केंद्र के अनुसार 28 अक्टूबर को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 29 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


