Jharkhand Weather : इन जिलों में 20 अक्‍टूबर को बारिश की संभावना

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून की वापसी हो गई है। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्‍क रहा। आने वाले दिनों में आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 16 अक्‍टूबर, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले 2 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कल से ऐसा रहेगा मौसम

केंद्र के अनुसार 17 और 19 अक्‍टूबर को राज्‍य के दक्षिणी और मध्‍य भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्‍क रहेगा। केंद्र के अनुसार 18 अक्‍टूबर को राज्‍य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्‍क रहेगा।

यहां बारिश की उम्‍मीद

केंद्र के अनुसार 20 अक्‍टूबर को राज्‍य के दक्षिणी भाग में आंशिक बादल छाय रहेंगे। सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की उम्‍मीद है। राज्‍य के शेष भागों में आंशिक बादल छाये रहेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *