Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में बना लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन में बदल गया है। इसका प्रभाव सुबह से झारखंड के विभिन्न जिलों में देखने को मिल रहा है। आज इन जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया गया है। यहां के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 2 अक्टूबर, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों तक इसमें बदलाव की कोई संभावना नहीं है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 3 से 6 अक्टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां के लिए येलो अलर्ट
मौसम केंद्र के अनुसार 3 अक्टूबर को धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना नहीं है।
मौसम केंद्र के अनुसार 4 अक्टूबर को दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, गढ़वा, पलामू जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम केंद्र के अनुसार 5 अक्टूबर को दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इन सभी जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है।
यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम केंद्र के अनुसार 4 अक्टूबर को चतरा, गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, लातेहार जिलों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK