Jharkhand Weather : रांची। चक्रवाती तूफान के कारण झारखंड के रांची सहित कई जिलों में बारिश हो रही है। कल यानी 30 अक्टूबर से भी कई जिलों में भारी बारिश होगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 29 अक्टूबर, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
वज्रपात और आंधी की आशंका
राज्य में 30 अक्टूबर को कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात हो सकता है। इसके साथ तेज हवा चल सकती है। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 30 अक्टूबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, धनबाद जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
केंद्र के मुताबिक 31 अक्टूबर को दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, जामताड़ा, धनबाद जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


