रांची। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को झारखंड को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्यसभा सासंद आदित्य साहू को रवींद्र कुमार राय की जगह झारखंड बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।
पार्टी के मुख्यालय प्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर ये संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति रवींद्र कुमार राय की जगह की गई है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
इस नई जिम्मेदारी के साथ आदित्य साहू पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का दायित्व रहेगा। विशेष रूप से आगामी चुनावों के मद्देनज़र यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
बता दें कि, भाजपा के अनुसार, संगठन को और अधिक सक्रिय करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी आदित्य साहू को सौंपी गई है। राज्यसभा सदस्य होने के साथ-साथ वो संगठनात्मक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230