मुंबई। दुखद खबर आई है, पॉपुलर वेब सीरीज ‘जामताड़ा 2’ के एक्टर सचिन चांदवाडे ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महज 25 साल के एक्टर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परोला जिले में रहते थे।
कुछ समय पहले ही सचिन ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर फैंस को बताया था। हालांकि अब उनकी मौत की खबर जानकर उनके चाहने वाले काफी शॉक्ड हैं। फैंस को समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया। फिलहाल उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सचिन चांदवाडे ने 23 अक्टूबर को अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उनके परिवार वालों को जैसे ही ये बात पता चली, वह उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए। हालांकि डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।
इलाज के दौरान एक्टर का निधन 24 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। सचिन चांदवाडे ने अपनी मौत से पांच दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपने अगले प्रोजेक्ट ‘असुरवन’ को लेकर पोस्ट किया था।
ये एक मोशन पोस्टर था और इसमें एक्टर काफी गंभीर नजर आए थे। ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी और इसका निर्देशन सचिन रामचंद्र अंबट कर रहे थे। अब इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर सचिन की मौत पर दुख जता रहे हैं।
एक मीडिया यूजर ने लिखा, भाई आप बहुत जल्दी चले गए। एक यूजर ने लिखा, आपकी बहुत याद आएगी। एक यूजर ने लिखा, ये कैसे हो गया। सचिन चांदवाडे ने जामताड़ा में एक कैरेक्टर रोल निभाया था। ये सीरीज बहुत पॉपुलर हुआ था और इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। जबकि सचिन के अपकमिंग प्रोजेक्ट असुरवन में वह सोमा नाम का एक किरदार निभाने वाले थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


