Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 27 अक्‍टूबर, 2025 का राशिफल

मेष

फिटनेस को लेकर कोई नया कार्यक्रम शुरू कर सकते हैं। धन का आगमन होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में पूर्व में जो मेहनत की है, इसके परिणाम आपके सामने होंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

वृष

दूसरों को सुनने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में आपसी संबंध और भी गहरे होंगे। लव पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी विवाद से दूर रहें। सेहत का ख्‍याल रखें।

मिथुन

जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। आय का मार्ग प्रशस्त होगा। जो काम पूर्व में किया है, उसका फल भी मिलेगा। दूसरों की बातें सुनना हित में रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।

कर्क

भाग्य विश्वास रहेगा। मेहनत भी करेंगे। जीवनसाथी हर कदम पर आपके साथ खड़ा नजर आएगा। परिवार में माता-पिता कुछ काम की सलाह देंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अच्छे रास्ते पर आगे बढ़ेंगे।

सिंह

सामाजिक मोर्चे पर बहुत सारी गतिविधि हो रही है। इसका हिस्सा बनने की संभावना रखते हैं। पार्टनर को लाभ मिलने की संभावना है। संतान से जो अपेक्षाएं रखी थीं, वे पूरी होंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या

किस्मत खुलने वाली है। धन लाभ होगा। अगर दिमाग में बिजनेस से जुड़ी कोई योजना चल रही है तो वह पूरी हो सकती है। विदेश में स्थित अपनों या मित्रों की खबर मिल सकती है। व्यापारियों को लाभ होगा।

तुला

जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिस पर धन खर्च करना पड़ सकता है। समय पर इलाज पर ध्यान दें। नौकरीपेशा कड़ी मेहनत करेंगे। भविष्य को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। प्रेमी से अपेक्षाएं कम रखें।

वृश्चिक

जीवन में कुछ कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहित लोग नए साथी की तलाश कर सकते हैं। पारिवारिक मसलों पर पार्टनर से वाद-विवाद होने की संभावना है। विवाद से दूर रहें।

धनु

दाम्पत्य जीवन में कहीं न कहीं मतभेद और बवाल चल रहा है। मनोकामना पूर्ण होगी। महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। किसी के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित करने से पहले ध्यान से सोचना चाहिए।

मकर

दिन अच्छा रहेगा। काम में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा अपने काम में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आमदनी अच्छी होगी, ख़र्चे बढ़ेंगे। दोस्त के आने से घर में खुशियां आएंगी।

कुंभ

प्रवाह के साथ चलें। चुनौतियों पर प्रतिक्रिया दें। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। विवाहित जोड़े अपने भविष्य की योजना बनाएंगे। परिवार के साथ किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं।

मीन

हर काम में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी और व्यापार में अचानक परिवर्तन होगा। यह बदलाव फायदेमंद साबित होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *