Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 26 अक्‍टूबर, 2025 का राशिफल

मेष

दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिकरूप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने से शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

वृष

वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। नये संबंधों में सद्भाव बढ़ने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन

किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद नहीं आए। इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

कर्क

नए कार्य का आरंभ कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह

परिवारजनों के साथ दिन अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की सलाह दी जाती है।

कन्या

वैचारिक रूप से समृद्धि बढे़गी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने और प्रवास होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। विवाद से दूर रहें।

तुला

सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति नहीं हो उसकी सावधानी रखिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा।

वृश्चिक

मित्रों के साथ भेंट होगी। उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद- प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढे़गी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्यजीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा।

धनु

आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेंगे। व्यापार-विषयक योजना बनेगी। आनंद-प्रमोद के साथ दिन बीतेगा। व्यापार के लिए प्रवास की संभावना है। उच्च पदाधिकारियों से लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर

लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुड़ी कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएंगे। इसके लिए योजना बना सकेंगे। सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी। शरीर में हल्की थकान रहेगी। मानसिक हालत ठीक नहीं रहेगी।

कुंभ

मन में क्रोध की भावना रहेगी, जिसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे। चोरी, अनैतिक कृत्यों, निषेधात्मक कार्यों व नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी के विवाह होने की संभावना है।

मीन

व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। स्वजन, मित्र के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन होगा। नाटक, सिनेमा, मनोरंजन के स्थल की भेंट करके निकटता प्राप्त कर सकते हैं। यशकीर्ति में वृद्धि होगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *