Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 25 अक्‍टूबर, 2025 का राशिफल

मेष

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। बिजनेस में संभलकर रहने की सलाह है। बाजारू भोजन करने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऑफिस में अधिकारियों का साथ मिलेगा।

वृष

दोस्तों का घूमने का आनंद उठाएंगे। कपड़े और आभूषण की खरीददारी कर सकते हैं। सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

मिथुन

परिवार का वातावरण बहुत अच्छा रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ रहने वाले हैं। कार्यस्थल पर वातावरण अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलने वाला है।

कर्क

शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए सफलता का संकेत है। व्यापार में प्रगति मिलने वाली है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहने वाला है। अधूरे काम पूरे होने के आसार हैं।

सिंह

शारीरिक कष्ट होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत की चिंता बनी रहने वाली है। बिजनेस में मेहनत के अनुकूल लाभ मिलेगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है।

कन्या

धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सगे-संबंधियों से मुलाक़ात होगी। परिवार में माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ संभव है। मानसिक तौर पर बेचैन रह सकते हैं। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं।

तुला

स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। भाग्य में बढ़ोतरी होगी। यात्रा का योग है। दोस्तों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।

वृश्चिक

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। अधिक गुस्सा करने से बचें। मन में नकारात्मक विचारों की प्रबलता रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में धन खर्च होगा। विद्यार्थी को पढ़ाई में अड़चनें आएंगी।

धनु

दोस्तों के साथ अच्छा बर्ताव रखें। गुस्सा करने से बचें। मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। दोस्तों से मिलने-जुलने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर

व्यापार में आर्थिक लाभ के लिए दिन खास रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी रखें। कोर्ट-कचहरी के काम में देरी हो सकती है। सगे-संबंधियों से मनमुटाव रहेगा।

कुंभ

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ का संकेत है। दोस्तों के साथ किसी रोमांटिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। दैनिक आय में बढ़ोतरी होने वाली है। नौकरी में पदोन्नि‍ संभव है।

मीन

व्यापार करने वाले के लिए दिन शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारी से बहस की आशंका है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य मिलाकर अच्छा रहेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *