Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 24 अक्‍टूबर, 2025 का राशिफल

मेष

परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। विवाहित जीवनसाथी के साथ हुए सभी गिले-शिकवों को भुलाकर रोमांटिक समय बिता सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आएंगे। करीबी रिश्तेदार से मुलाकात की संभावना है।

वृष

स्वभाव में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। जीवनसाथी को उनके पसंद का गिफ्ट दे सकते हैं। खुद को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए दिनचर्या में बदलाव करने का निर्णय ले सकते हैं। यात्रा में सावधानी बरतें।

मिथुन

साथी के लिए कोई कीमती गिफ्ट खरीद सकते हैं। इससे बजट खराब भले ही हो, लेकिन दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ सकते हैं या किसी आध्यात्मिक गुरु की वीडियो सोशल मीडिया पर देख सकते हैं।

कर्क

महिलाओं के लिए दिन खासा अच्छा रहेगा। विवाहित हैं तो जीवनसाथी से पसंद का सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कारोबारियों के लिए भी दिन अच्छा है। बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

सिंह

लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। साथी से करियर में चल रही परेशानियों को भी साझा करेंगे। अच्छी सलाह पार्टनर से मिल सकती है। काम के संबंध में घर से बाहर जाने पर लाभ संभव है।

कन्या

धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेंगे। ना चाहते हुए भी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नवम भाव में चंद्रमा के स्थित होने से भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है। हर तरह के विवाद से दूर रहें।

तुला

विवाहित जीवनसाथी से कोई ऐसी राज की बात साझा कर सकते हैं, जिसके बारे में आज तक कभी साथी से जिक्र नहीं किया था। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। मानसिक रूप से सशक्त रहेंगे। शारीरिक परेशानियां हो सकती है।

वृश्चिक

विवाहित जीवनसाथी के साथ रोमांटिक क्षण बिता सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वालों को मुनाफा मिलने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर अच्छे फल मिल सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।

धनु

परिवार के साथ आसपास के किसी पर्यटन स्थल पर घूमने निकल सकते हैं। शाम के समय लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करके खुशी होगी। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे।

मकर

विवाहित और प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थी उन विषयों का अध्ययन करते नजर आ सकते हैं जिनमें वो कमजोर है। दोस्त भी उन विषयों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं।

कुंभ

पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग लवमेट या जीवनसाथी से दूर रह रहे हैं, वो घंटों फोन पर उनसे बात करते नजर आएंगे। माता के स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

मीन

जीवनसाथी को किसी रोमांचक जगह घुमाने ले जा सकते हैं या कोई उपहार देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। कारोबार और आजीविका के मामले में दिन बेहतर होगा। किसी मित्र या पड़ोसी से मिलकर आनंदित होंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *