- Horoscope : 12 अक्टूबर, 2025 का राशिफल
मेष
बेकार की गतिविधियों में समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं। वित्तीय निर्णय लेते समय खर्चो का ध्यान रखें। अनावश्यक विवादों में न बोलें। नुकसान संभव है।
वृष
पसंद के स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। व्यापार में तरक्की होगी। नई डील भी मिल सकती है। आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही विरोध करेंगे। सुख-सुविधा पर खर्च होगा।
मिथुन
विवादों से बचें। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। रुके कार्य पूरे होने में समय लग सकता है।
कर्क
परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
सिंह
वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। काम आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें।
कन्या
कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यवसायियों को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र कार्यों में साहयक होंगे। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी।
तुला
नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है। यथास्थिति को बनाये रखने का प्रयास करें। राजनीति के चलते शत्रु नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। बीती बातों को भुलाकर रिश्तों की नई शुरुआत करें।
वृश्चिक
सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है। खर्चे भी रहेंगे। रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु
बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठायेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क ख्याति दिला सकती है। कारोबार विस्तार के योग है। नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें। पुराने विवाद से मसले लंबित होंगे।
मकर
वित्तीय मोर्चे पर दिन वांछित परिणाम देगा। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित सकता है। संपत्ति की बिक्री और खरीद के लिए अच्छा समय है। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से सलाह लें।
कुंभ
उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभांवित करेगा।
मीन
परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)