Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 7 अक्‍टूबर, 2025 का राशिफल

मेष

जल्दबाजी में निवेश करने से बचना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। परिवार को समय दें। मित्रों के साथ भी अच्छा समय बीतने वाला है। वाणी पर संयम रखें।

वृष

व्यापारियों को अच्छे लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। लालच के चलते किए गए कार्यों में लंबे समय तक लाभ मिलने की उम्मीद नहीं है। निर्णय लेने से पहले सोच समझ लें।

मिथुन

निवेश करने से पहले जीवनसाथी से सलाह लें। लंबे समय के लिए निवेश करना उचित होगा। गुस्से से बचें। अपने व्यवहार में सरलता और वाणी में मधुरता बनाए रखें।

कर्क

किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। मिल रही सूचनाओं को पुष्ट करना जरूरी है।

सिंह

दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्य क्षेत्र में सीनियर का सहयोग मिलने वाला है। प्रमोशन के योग बने हुए हैं। लापरवाही उचित नहीं है। ईर्ष्या करना अच्छा नहीं है।

कन्या

नया कार्य शुरू करने का उचित समय है। निवेश करने से बचने की जरूरत है। निवेश करते समय सावधान रहें। कोई भी कदम उठाने से पहले जीवनसाथी की सलाह लें।

तुला

किसी प्रिय से मुलाकात होगी। संतान को लेकर चल रही चिंता कम होंगी। परिवार को समय दें। कार्य क्षेत्र में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। सेहत का ख्‍याल रखें।

वृश्चिक

सावधान रहने की आवश्यकता है। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी होगी। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। फंसा हुआ धन वापस लौटेगा।

धनु

चिंतामें कमी आएगी। समय अच्छा शुरू होगा। अपने व्यक्तित्व से दूसरों पर प्रभाव डालेंगे। दूसरे लोग आपकी बात सुनेंगे। परिवार को समय दें। भगवान श्री राम का स्मरण करें।

मकर

लाभ होगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। जितना सम्मान दूसरों को देंगे, उतना ही यश और सम्मान आपको समाज में मिलने वाला है। विवाद से दूर रहें।

कुंभ

गुस्से को काबू रखें। गलत निर्णयों का विरोध करना चाहिए। परिवार में मामूली बात को लेकर विवाद हो सकते हैं। अपनी बात मजबूती से रखना जरूरी है।

मीन

वाणी में मधुरता बनाए रखें। बहस करने से बचें। काम पर ध्यान दें। बड़ा निर्णय लेने से पहले पिता या जीवनसाथी से बात कर सकते हैं। उनकी सलाह ले सकते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *