- नए चैप्टर “बीसीआई अचीवर्स” का भी शुभारंभ
रांची। बीसीआई टाइटेनियम की व्यापारिक बैठक रविवार को कांके रोड स्थित कोर्टयार्ड मैरियट में हुई। इसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष हिमानी गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. शिप्रा शाह, सचिव अनुज अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष संतोष सोनी को दोबारा चुना गया।
बैठक में छह माह का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसमें 1 करोड़ 48 लाख के व्यापार का विवरण रखा गया। इस अवधि में सर्वाधिक योगदान द सेलर्स नोट रेस्टोरेंट एंड बार की संचालिका प्रियंका शास्त्री को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व झारखंड चैंबर में एक छोटे पौधे के रूप में जन्मा बीसीआई आज 110 सदस्यों और दो चैप्टर के साथ एक वृहद वृक्ष का रूप ले चुका है। यह देखकर अत्यंत हर्ष होता है। झारखंड चैंबर का पूरा समर्थन बीसीआई के साथ रहेगा।
विशिष्ट अतिथि झारखंड चैंबर के संयुक्त सचिव रोहित पोद्दार ने कहा कि झारखंड चैंबर और बीसीआई के दोनों संगठनों के बीच सदैव मधुर संबंध रहे हैं। हम मिलकर व्यापारियों के हित में नई रणनीतियां तय करेंगे।
कार्यक्रम में मेंटर किशोर मंत्री ने नए चैप्टर “बीसीआई अचीवर्स” का उद्घाटन किया। इसकी बागडोर डॉ. संजीत कुमार को सौंपी गई। मौके पर बीसीआई के एमडी धीरज ग्रोवर ने कहा कि सभी सदस्य एक-दूसरे पर विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। दोनों चैप्टर मिलाकर बीसीआई ने छह माह में नौ करोड़ का व्यापार किया है।
इस अवसर पर निदेशक शिवकुमार ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नए सदस्य सुमित मुंजाल को सदस्यता प्रदान की। बैठक में रमेश कुमार, शिवकुमार, धीरज ग्रोवर, किशोर मंत्री, आदित्य मल्होत्रा, रोहित पोद्दार, हिमानी गुप्ता, डॉ. शिप्रा शाह, अनुज अग्रवाल, संतोष सोनी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230 हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK