गुरु नानक सत्संग सभा की प्रभात फेरी गई रामेश्वरम

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • नन्हें मुन्हें बच्चों ने शबद गायन कर साध संगत का मन मोहा

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की प्रभात फेरी तीसरे दिन 26 अक्टूबर को कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर रिम्स बरियातू के सामने डॉक्टर अजय छाबड़ा के फ्लैट सुबह 6 बजे पहुंची। वहां से निकलकर फेरी बरियातू रामेश्वरम स्थित हरीश अरोड़ा, पप्पू काठपाल के अपार्टमेंट गई।

वहां नन्हें मुन्हें बच्चे ध्रुव अरोड़ा, इनाया अरोड़ा, शनाया अरोड़ा और इषिका अरोड़ा ने “जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई सोई देवै…..” शबद गायन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहां से निकलकर फेरी रामेश्वरम स्थित स्वर्गीय जगत सिंह सुखीजा, लेखराज अरोड़ा, प्रकाश अरोड़ा, हंसराज अरोड़ा और प्रेम मिढ़ा के संयुक्त आवासीय परिसर पहुंची।

मनीष मिढ़ा द्वारा अरदास के साथ यही प्रभात फेरी का समापन सुबह नौ बजे हो गया। श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी पुष्प वर्षा के साथ फेरी का स्वागत किया। फेरी के स्वागत में तीनों जगह श्रद्धालुओं द्वारा चाय नाश्ते के लंगर की व्यवस्था की गई।

फेरी में कीर्तन मंडली की गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, मंजीत कौर, रेशमा गिरधर, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, बबिता पपनेजा, जसपाल मुंजाल, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा ने “हरि के जन सतगुर सतपुरखा बिनउ करउ गुर पास, हम कीरे किरम सतगुर शरणाई कर दइआ नाम परगास…..” और “सभि जीअ तुमारे जी तूं जीआ का दातारा, हरि धिआवहु संतहु जी सभि दूख विसारणहारा…..” एवं “तूं जुग जुग एको सदा सदा तूं एको जी तूं निहचल करता सोई…..” जैसे कई शबद गायन कर साथ साथ संगत को वाहेगुरु का जाप भी कराया।

सरदार छोटु सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की। मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की। श्रद्धालुओं ने अपने परिसर की साफ सफाई तथा पुष्प वर्षा कर फेरी का श्रद्धा भाव से स्वागत किया। सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने सभी श्रद्धालुओं का फेरी के स्वागत और लंगर सेवा के लिए धन्यवाद किया।

मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं को ले आने जाने के लिए दो बसों की व्यवस्था भी की गयी थी।

आज की फेरी में लेखराज अरोड़ा, डॉ अजय छाबड़ा, प्रेम मिढ़ा, प्रकाश अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, पप्पू काठपाल, हंसराज अरोड़ा, गुंजन अरोड़ा, कौशिक अरोड़ा, तुषार मिढ़ा, गीत अरोड़ा, हर्षित अरोड़ा, ऋतिक सुखीजा,गर्व सुखीजा, जीत अरोड़ा, बेअंत मिड्ढा, बख्श मिड्ढा, बेला सुखीजा, तरुणा छाबड़ा, गीता मिढ़ा, आशा अरोड़ा, ज्योति अरोड़ा, ऋतु अरोड़ा, ललिता काठपाल, ऋचा अरोड़ा, कोमल अरोड़ा, प्रिया काठपाल, रिश्ता मुंजाल, मिताली तेहरी समेत अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *