- बिहारी कनेक्ट यूके ने शुरू किया चैरिटी ट्रस्ट बनने की सदस्यता योजना
लंदन। बिहारी कनेक्ट यूके समूह अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध छठ पूजा का आयोजन इंग्लैंड के लंदन शहर में बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा इस साल भी कर रहा है। यह आयोजन पहली बार 2022 में किया गया था। कई चुनौतियों के बावजूद भौगोलिक एवं मौसमीय चरम परिस्थितियों में इसकी सफलता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रथम सामूहिक पूजा के सफल संपन्नता के बाद यह पूजा का चौथा साल है।
इस वर्ष का आयोजन लंदन के ब्राह्मम्हिषि मिशन मंदिर हाउंसलो में किया जा रहा है। इसमें अनुमानित 2000 से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा। इसमें यूनाइटेड किंगडम के बिभिन्न कोनों से आए 20 व्रती शामिल होंगे। इन व्रतियों के लिए सभी व्यवस्था बिहारी कनेक्ट यूके समूह द्वारा की जाएगी। इसमें पूजा सामग्री, आवास एवं खाने-पीने की व्यवस्था भी शामिल हैं।
पूजा में शामिल व्रतियों के लिए भारत से आयातित वस्तुएं और स्थानीय स्रोतों से प्राप्त सामग्री का उपयोग किया जाएगा। पीतल के पूजन उपकरण भारत से मंगाए गए हैं। पूजा के अवसर पर स्थानीय भारतीय रसोइयों की मदद से पवित्र भोजन की व्यवस्था की गई है।
लगभग 2000 की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पास के होटलों में रहने और भोजन की व्यवस्था भी की गई है, ताकि श्रद्धालु इन पवित्र कार्यक्रम का उल्लास और भक्ति भावना के साथ आनंद ले सकें।
कार्यक्रम में 50 से अधिक स्वयंसेवक सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं, ताकि यह आयोजन बिना किसी रुकावट के सम्पन्न हो सके।
इस शुभ अवसर पर बिहारी कनेक्ट यूके समूह अपने दीर्घकालिक मकसद को पूरा करने के लिए उसकी संरचना और जवाबदेही व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चैरिटी में बदलने की योजना भी घोषणा करेगा। सरकार और मीडिया की उपस्थिति में यह कार्यक्रम पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
यह आयोजन ब्रिटेन में भारतीय सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने पारंपरिक मूल्यों से जोड़े रखना है।
बिहार कनेक्ट यूके के आयोजन कमेटी ने कहा, “छठ केवल एक पर्व नहीं, यह हमारी भावनाओं, आस्था और संस्कृति का प्रतीक है जो हर बिहारी को एक सूत्र में जोड़ता है।”
आयोजन कमेटी के ट्रस्टी ने कहा, “हम हर वर्ष अपनी आय और व्यय का पूरा विवरण सार्वजनिक रूप से साझा करते हैं। इस वर्ष छठ पूजा का कुल अनुमानित बजट £16,500 GBP है। हम सभी से सहयोग का निवेदन करते हैं।”
दान करने के लिए official वेबसाइट और सोशल मीडिया लिंक उपलब्ध हैं। दान करने के लिए official वेबसाइट और सोशल मीडिया लिंक उपलब्ध हैं।
यूनाईटेड किंगडम (UK) में बसे भारतीयों के लिए छठ महापर्व 2024 का आयोजन बिहारी कनेक्ट यूके संस्था लगातार चौथे वर्ष कर रही है। आस्था के इस भव्य महापर्व को 26 से 28 अक्टूबर तक लंदन के हाउंस्लो स्थित ब्रह्मर्षि आश्रम में मनाया जा रहा है।
इस महापर्व के आयोजन में हिनू, रांची निवासी कैप्टन ओम प्रकाश सहयोग कर रहे हैं, जो बिहारी कनेक्ट यूके के सचिव हैं। पूरे आयोजन की देखरेख चेयरमैन डॉ. उदेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष विजय राय, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह और समर्पित सक्रिय सदस्य डॉ. बिरेंद्र राय कर रहे हैं।
बिहारी कनेक्ट यूके के मीडिया प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे यह महापर्व निकट आ रहा है, बिहारी कनेक्ट यूके जो पूरे यूके में बिहारी एवं झारखंडी समुदाय की समृद्ध विरासत को मनाने और संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष का छठ महापर्व एक यादगार और आत्मिक समृद्धि से भरा अनुभव होने का वादा करता है, जो व्यक्तियों को विश्वास और समुदाय के आनंदमय समारोह में एक साथ लाएगा।
बिहारी कनेक्ट यूके ने दीर्घकालिक दृष्टि के तहत जनरल बॉडी भुगतान सदस्यता अभियान (सिर्फ £5 प्रति माह) शुरू किया है, जिससे संगठन को चैरिटी ट्रस्ट के रूप में परिवर्तित किया जा सके। https://members.bihariconnect.uk
यह ढांचा सामान्य सदस्यों को मतदान अधिकार और वार्षिक आम बैठक (AGM) में भाग लेने का अवसर देगा, जिससे पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित होगा।
मैनेजिंग कमेटी के मेंबर ने कहा, “नए चैरिटी मॉडल के तहत, प्रत्येक सदस्य को प्रमुख निर्णयों- जैसे ट्रस्टी का चुनाव, बजट की स्वीकृति, और परियोजनाओं के निर्धारण- में अधिकार प्राप्त होगा।” “हम एक ऐसा लोकतांत्रिक संगठन बना रहे हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बनेगा।”
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK