सरकारी कर्मियों को दीपावली से पहले मिलेगा वेतन, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार के कर्मियों के लिए खुशखबरी। पर्व के मद्देनजर सरकार ने दीपावली से पहले वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया है। इसका आदेश वित्‍ता विभाग की उप सचिव ज्‍योति कुमार झा ने 14 अक्‍टूबर को जारी किया है। इसकी जानकारी संबंधितों को दी है।

जारी आदेश में कहा गया है कि दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर झारखंड कोषागार संहिता, 2016 में निहित प्रावधान के आलोक में राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय, विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को माह अक्टूबर, 2025 के वेतन का भुगतान 16 अक्‍टूबर, 2025 से किया जाय।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *