- विभिन्न विद्यालयों के 8वीं से 12वीं कक्षा तक के 42 छात्रों ने लिया भाग
जमशेदपुर। वन्यजीव सप्ताह समारोह-2025 के अंतर्गत टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने जमशेदपुर वन प्रभाग के सहयोग से 6 अक्टूबर, 2025 को ऑन द स्पॉट निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय इस वर्ष की थीम के अनुरूप “वन्यजीव संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी का महत्व” था।
प्रतियोगिता में 13 विभिन्न विद्यालयों के 8वीं से 12वीं कक्षा तक के 42 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंधों का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। परिणाम 10 अक्टूबर, 2025 को घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण समारोह 12 अक्टूबर को टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के मुख्य लॉन में आयोजित सप्ताहव्यापी समारोह के समापन के अवसर पर किया जाएगा।
कल के कार्यक्रम में कक्षा 8 से 12 के छात्रों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका विषय “इको-पर्यटन वन्यजीव संरक्षण में मदद करता है” होगा।
इसके पहले 5 अक्टूबर को टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क और झारखंड सरकार के जमशेदपुर वन प्रभाग ने संयुक्त रूप से दलमा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में “मैराथन – रन फॉर गजराज” का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक (ईचागढ़) श्रीमती सविता महतो और उपायुक्त (सरायकेला-खरसावां) नितिश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मैराथन में 4,000 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथियों के संरक्षण एवं सहअस्तित्व का संदेश फैलाया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK