दीपोत्सव पर इको फ्रेंडली रंगोली एवं घरौंदा प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन के बीएड एवं डीएलएड इकाई ने दीपोत्सव के अवसर पर इको फ्रेंडली रंगोली एवं घरौंदा प्रतियोगिता का आयोजन 18 अक्‍टूबर को किया। मौके पर निर्णायक के रूप में शारदा ग्लोबल स्कूल की डायरेक्टर एकेडमिक्स डॉ रंजना स्वरूप एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ आभा झा उपस्थित थीं।

विद्यार्थियों ने बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, मतदाता जागरुकता, विज्ञान व अंतरिक्ष, विकसित भारत, बालिका सुरक्षा, सर्व शिक्षा अभियान, ऑपरेशन सिंदूर, जनजातीय संस्कृति आदि प्रासंगिक विषयों पर इको फ्रेंडली रंगोली तैयार किया गया।

घरौंदा प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र, पारंपरिक उपचार प्रणाली एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य व्यवस्था आदि को दर्शाया गया। निर्णायक सदस्यों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की प्रशंसा की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK