- लकी ड्रा के तहत 21 सिल्वर कॉइन वितरित किए गए
रांची। रांची सेनेटरीवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन ने कांके रोड स्थित शाहदेव हाउस में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में एसोसिएशन के काफी संख्या में सदस्य अपने परिवार और बच्चों के साथ शामिल हुए। लकी ड्रा के तहत 21 सिल्वर कॉइन वितरित किए गए।
कार्यक्रम में बच्चों के लिए खेल-कूद प्रतियोगिता, लाइव म्यूज़िक और मनोरंजन की आकर्षक व्यवस्था थी, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। लज़ीज़ व्यंजनों और आतिशबाज़ी के बीच रासमा परिवार ने दीपावली मिलन का उल्लासपूर्वक आनंद लिया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश सर्राफ ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कहा कि संगठन केवल व्यापारिक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। ऐसे आयोजनों से सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, अपनापन और एकता और मजबूत होती है। हम सबका उद्देश्य है कि रांची के सेनेटरी व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक गौरव परसुरमपुरिया के देखरेख में हुआ। समारोह में एसोसिएशन के सचिव दीपक बुबना, संयुक्त सचिव शीतलनाथ ओहदार, मनोज बंका, पूर्व अध्यक्ष बी. पी. भुवालका, ललित केडिया, डायरेक्टर अनीश सराफ, आदित्य भुवालका, दीपक मुरारका, आदित्य शर्मा, अरविन्द जालान, प्रनत तुलस्यान, केवल किशोर ताईवाला सहित अन्य सदस्य एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


