विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। झारखंड के पंचायती प्रतिनिधियों के लिए पांच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन बिहार के बोधगया स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में किया गया है। यह 6 से 10 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों के जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि, डीपीआरओ, राज्य स्तरीय अधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। पंचायती राज विभाग के रिवैंप्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
गढ़वा की जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी इस कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनका कहना है कि इस प्रशिक्षण से पंचायतों के प्रशासनिक और वित्तीय प्रबंधन में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से प्रशिक्षण लेना बेहद गर्व की बात है। इससे पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने में गढ़वा जिला निश्चित रूप से अग्रणी भूमिका निभाएगा।
विशेषज्ञों द्वारा बताया जा रहा है कि किस प्रकार पंचायत स्तर पर तकनीक और नवाचार का उपयोग कर योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागियों को “सशक्त पंचायत– सशक्त भारत” की अवधारणा पर आधारित परिचयात्मक सत्र दिया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका, जिम्मेदारियों और निर्णय लेने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई।
दूसरे दिन लीडरशिप कम्युनिकेशन और टीम बिल्डिंग पर इंटरएक्टिव वर्कशॉप रखी गई। डिजिटल गवर्नेंस, लोक वित्त प्रबंधन, और सामाजिक जवाबदेही तंत्र पर विशेष प्रशिक्षण सत्र होंगे। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों में व्यावहारिक ज्ञान और प्रबंधन कौशल विकसित करना है, ताकि वे अपने क्षेत्र की विकास योजनाओं का संचालन पेशेवर दृष्टिकोण से कर सकें।
गढ़वा की जिप अध्यक्ष शांति देवी ने बताया यह प्रशिक्षण न केवल प्रशासनिक समझ बढ़ा रहा है, बल्कि हम सभी प्रतिनिधियों को यह सिखा रहा है कि कैसे योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सकता है। राज्य सरकार का मानना है कि इस प्रकार के प्रबंधन प्रशिक्षण से पंचायतों की कार्यप्रणाली में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK