नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित रेडिशन ब्लू होटल में वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की दिल्ली एनसीआर इकाई की तरफ से “डिजिटल भारत समिट 2025” का आयोजन शनिवार को किया गया।
यह आयोजन प्राइम टाइम रिसर्च मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, पत्रकारिता, उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी देश की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशनI की स्थापना, उद्देश्य और डिजिटल युग में पत्रकारों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर देश के प्रख्यात क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि “वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया देश में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अनुशासन और जिम्मेदारी की नई परिभाषा गढ़ रहा है।” उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि “डिजिटल पत्रकारिता आज समाज में नई क्रांति ला रही है। सत्यता और निष्पक्षता को बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि एसोसिएशन देश का सबसे बड़ा वेब मीडिया संगठन है, जो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के Digital Media Ethics Code 2021 के तहत पहली SRB-Web Journalists’ Standard Authority (WJSA) के रूप में पंजीकृत है। भारत में जवाबदेह और सशक्त डिजिटल मीडिया व्यवस्था की नींव रख रहे हैं।
दिल्ली एनसीआर के प्रदेश अध्यक्ष पंकज प्रसून ने कहा कि “डिजिटल भारत समिट 2025 इस बात का प्रतीक है कि पत्रकारिता का भविष्य अब जिम्मेदार डिजिटल पत्रकारों के हाथों में है। हम इस तरह की योजना बना रहे हैं कि हर 2-3 महीने पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहें।
दिल्ली एनसीआर के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष नाथ झा ने कहा कि “डिजिटल मीडिया लोकतंत्र की नई धुरी बन चुका है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर खबर जनहित में हो और तथ्य की कसौटी पर खरी उतरे।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता एवं जनसरोकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, पंकज प्रसून और भास्कर झा को सुनील गावस्कर ने सम्मानित किया।
इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लीना, महासचिव डॉ. अमित रंजन, सचिव मधुप मणि “पिक्कू”, कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, कार्यालय सचिव अकबर इमाम, दिल्ली एनसीआर महासचिव इमरान खान, दिल्ली एनसीआर संयुक्त सचिव रौशन श्रीवास्तव, चंदन कुमार, विवेक कुमार, गणपत आर्यन, कुणाल भगत, संतोष कुमार और अमित सिंह को भी सम्मानित किया गया।
साथ ही राजनीति एवं सामाजिक कार्य के लिए गौतम राधेश्याम मोरारका, शिक्षा क्षेत्र से जी.डी. ज्ञानी, मीडिया संचार के लिए भास्कर झा, हिमांशु गुप्ता, सुमित शर्मा और रौशन श्रीवास्तव को विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK