पलामू। उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा। पब्लिक की बातों को सुनते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति अग्रसारित करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने की बात कही।
मनातू से आयी विधवा महिला ने बताया कि गरीबी के कारण उनके पति गुड्डू यादव दो माह पहले रोजगार की तलाश के हिमाचल प्रदेश गये थे। हिमाचल प्रदेश में ही 27 सितंबर को उनकी मृत्यु हो गयी। इस क्रम में गांव के लोगों से ही कर्ज लेकर उनके शव को मनातू लाकर दाह-संस्कार किया गया।
महिला सरिता देवी ने डीसी को बताया कि उनके मृतक पति के आय से ही उनका घर-बार चलता था। उन्होंने बताया कि उनपर कर्ज वापस करने का भी दवाब है। उन्होंने डीसी से श्रम प्रावधानों के अनुरूप मुआवजा राशि देने का अनुरोध किया।
राहुल प्रसाद ने डीसी के समक्ष अबुआ आवास की राशि किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में भेजे जाने की शिकायत की। चैनपुर से आये गौरव कुमार पांडेय ने बताया कि वो पीएम कसुसुम योजना के लाभुक है। वर्ष 2022 में उन्हें इसका लाभ दिया गया था, लेकिन वेंडर द्वारा आज तक उनके खेत में सोलर पंप का अधिष्ठापन नहीं कराया गया है।
इसी तरह विभिन्न अंचलों से 5 से अधिक महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री मईंयां सम्मान योजना का पैसा नहीं मिलने के संबंध में आवेदन दिया गया। इन सभी आवेदनों को जांच के लिए सामाजिक सुरक्षा के यहां भेज दिया गया।
उपरोक्त के अतिरिक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता रोकने, अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिये जाने, दाखिल खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा, कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK