पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर में 2 अक्टूबर, 2025 को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 के तहत स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन “स्वच्छोत्सव” थीम पर किया गया। इस अवसर पर संस्थान में कार्यरत सभी सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों के संक्षिप्त विवरण पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने की।
इस अवसर पर डॉ. उपाध्याय ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। स्वच्छ परिसर, स्वच्छ वातावरण और स्वच्छ भारत ही हमारे स्वस्थ एवं प्रगतिशील समाज की पहचान है। इस दिशा में हमारे सभी सफाई मित्रों का योगदान अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है, जिनके प्रयासों से परिसर सदैव स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बना रहता है।”
साथ ही, विभागाध्यक्ष (फसल अनुसंधान) डॉ. संजीव कुमार और विभागाध्यक्ष (सामाजिक-आर्थिक एवं प्रसार) डॉ. उज्ज्वल कुमार ने भी स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार साझा किए। सभी कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों को प्रेरित किया कि वे स्वच्छता के प्रति सजग और समर्पित रहें।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक विशेष स्वच्छता अभियान-5.0 चलेगा। इसमें स्वच्छता एवं जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. सुरेंद्र कुमार अहिरवाल, डॉ. अभिषेक कुमार दूबे, अभिषेक कुमार, सतीश कुमार और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK