- भारतीय उच्चायोग की प्रतिनिधि अनुराधा पांडे भी शामिल हुई
लंदन। लंदन से 16 किलोमीटर की दूरी पर हाउंसले स्थित ब्रह्मर्षि मिशन आश्रम में बिहार कनेक्ट यूके के सौजन्य से आयोजित छठ महोत्सव में बिहार एव॔ झारखंड के करीब दो हजार लोगों ने भाग लिया। छठ महापर्व में सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और शुद्धता के साथ सूर्य बीज मंत्रोच्चारण से अस्ताचलगामी सूर्य और उदयगामी सूर्यदेव को पवित्र जल एवं दूध से अर्घ्य दिया।
मौके पर संयुक्त रूप से 20 व्रतियों ने शुद्ध एवं पवित्र मन से सजी हुई सूपों के साथ कृत्रिम जलाशय में भगवान भास्कर और छठी मईया का पूजन एव॔ अराधना की। व्रतियों ने पूरे परिवार एव॔ समाज के जीवन में आरोग्य, धन और समृद्धि प्राप्ति की कामना की।
व्रतियों में रानी, सुनीता, नेहा, सुधा, पुष्पलता, रीतिका, जयंती, ज्योति, रूपम, शालिनी, दीप्ति, सूर्या, प्रतिभा, खायती, श्रीण, उदेश्वर और युक्ततेश्वर शामिल थे।
बिहार कनेक्ट यूके ने एक ही स्थान पर बड़े स्तर के इस महापर्व कार्यक्रम के लिए व्यापक व्यवस्था की। इस अनुष्ठान में भारतीय उच्चायोग की प्रतिनिधि अनुराधा पांडे भी शामिल हुई। बिहार कनेक्ट यूके के उद्देश्य और प्रयासों की सराहना की।
समूह के निदेशक ओमप्रकाश ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सात्विक और उत्तम भोजन की व्यवस्था की गई। बिहार के मुंगेर जिला निवासी एमबीएधारी उत्तम कुमार की टीम ने भोजन और प्रसाद का तैयार किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पदाधिकारी उदेश्वर सिंह, विजय राय, विरेन्द्र राय एवं राजीव सिंह के अलावे स्वंयसेवी सदस्यों ने भी सक्रिय योगदान दिया। सभी श्रद्धालुओं के जरूरतों का ख्याल रखा।
मीडिया प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि महिलाओं ने सामूहिक रूप से करीब 8 हजार ठेकुआ प्रसाद तैयार किया, जिसे श्रद्धालुओं को बांटा गया। प्रसाद को यूके के विभिन्न शहरों में बसे बिहार एवं झारखंड के लोगों को भी उपलब्ध कराया जायेगा।
इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन का उद्देश्य हमारी लोक आस्था, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। विदेश में भी हमारी भारतीय परंपराओं को भावी पीढ़ी के लिए जीवंत बनाए रखना है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


