नई दिल्ली। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में लालू परिवार पर आरोप तय कर दिया है। यह मामला रांची और पुरी स्थित दो IRCTC होटलों के टेंडर में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। इसमें पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए।
इस मामले में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा, आरोप तो उसी पर तय होगा। IRCTC मामले में पूरा लालू परिवार सम्मिलित है। लालू परिवार भ्रष्टाचार और घोटाले के प्रतीक हो गए हैं।
श्री राय ने कहा कि इस तरह के घोटालों के कारण बिहार बहुत बदनाम हो चुका है। बिहार विकास से कोसों दूर रहा है। अब ऐसे भ्रष्टाचारियों के प्रतीक लालू परिवार को बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि ये कोर्ट की सामान्य प्रक्रिया है, हम लड़ेंगे। हम तो पहले से ही कह रहे थे कि अब चुनाव हैं तो ये सब होगा ही, लेकिन हम लड़ेंगे, तूफ़ानों से लड़ने का अपना अलग ही मज़ा है।
श्री यादव ने कहा कि हमने हमेशा संघर्ष का रास्ता चुना है, हम अच्छे मुसाफ़िर भी बनेंगे और अपनी मंज़िल तक भी पहुंचेंगे। बिहार की जनता समझदार है। जानती है क्या हो रहा है। बिहार की जनता, देश की जनता जानती है कि सच्चाई क्या है। जब तक भाजपा है और मैं ज़िंदा हूं, हम भाजपा से लड़ते रहेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK