पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राज्य में सत्तारुढ़ गठबंधन के दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि, जदयू की पहली सूची में एक भी मुस्लिम कैंडिडेट्स नहीं हैं।
जदयू ने गाय घाट सीट से कोमल सिंह को टिकट दिया है। वह लोजपा (आर) सांसद वीणा देवी की बेटी हैं। कोमल सिंह के पिता दिनेश सिंह जेडीयू से एमएलसी हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि, वह लोजपा (रामविलास) से प्रत्याशी होंगी। हालांकि जब यह सीट जेडीयू के खाते में गयी, तो वह वहां से कैंडिडेट बनीं।
जेडीयू ने बरबीघा के सिटिंग विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट काट दिया है। बरबीघा से कुमार पुष्पंजय जदयू प्रत्याशी होंगे। इसके साथ ही कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी का टिकट कट गया है।
परसा से छोटे लाल यादव को जेडीयू ने टिकट दिया। छोटे लाल आरजेडी छोड़ कर जेडीयू में शामिल हुए थे। वर्ष 2020 में छोटे लाल आरजेडी से जीते थे।
यहां देखें प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट
- आलमनगर- नरेंद्र नारायण यादव
- बिहारीगंज- निरंजन कुमार मेहता
- सिंहेश्वर- रमेश ऋषिदेव
- मधेपुरा- कविता साहा
- सोनबरसा- रत्नेश सादा
- महिषी- गुंजेश्वर साह
- कुशेश्वरस्थान – अतिरेक कुमार
- बेनीपुर-विनय कुमार चौधरी
- दरभंगा ग्रामीण- ईश्वर मंडल
- बहादुरपुर- मदन सहनी
- गायघाट – कोमल सिंह
- मीनापुर- अजय कुशवाहा
- सकरा- आदित्य कुमार
- कांटी- अजय कुमार
- कुचायकोट- अमरेंद्र कुमार पांडेय
- भोरे- सुनील कुमार
- हथुआ- रामसेवक सिंह
- बरौली- मंजीत सिंह
- जीरादेई- भीष्म कुशवाहा
- रघुनाथपुर- विकास कुमार उर्फ जीशू सिंह
- बड़हरिया- इंद्रदेव पटेल
- महाराजगंज- हेम नारायण साह
- एकमा- धुमल सिंह
- मांझी- रणधीर सिंह
- परसा- छोटे लाल राय
- वैशाली- सिद्धार्थ पटेल
- राजापाकर- महेंद्र राम
- महनार- उमेश सिंह कुशवाहा
- कल्याणपुर- महेश्वर हजारी
- वारिसनगर- मांजरीक मृणाल
- समस्तीपुर- अश्वमेघ देवी
- मोरवा- विद्यासागर सिंह निषाद
- सरायरंजन- विजय कुमार चौधरी
- विभूतिपुर- रवीना कुशवाहा
- हसनपुर- राज कुमार राय
- चेरिया बरियारपुर- अभिषेक कुमार
- मटिहानी- राजकुमार सिंह
- अलौली- रामचंद्र सदा
- खगड़िया बब्लू मंडल
- बेलदौर- पन्ना लाल पटेल
- जमालपुर- नचिकेता मंडल
- सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल
- शेखपुर- रणधीर कुमार सोनी
- बरबीघा- कुमार पुष्पंजय
- अस्थावां- जितेंद्र कुमार
- राजगीर- कौशल किशोर
- इस्लामपुर- रुहेल रंजन
- हिलसा- कृष्ण मुरारी
- नालंदा- श्रवण कुमार
- हरनौत- हरिनारायण सिंह
- मोकामा- अनंत सिंह
- फुलवारी- श्याम रजक
- मसौढ़ी- अरुण मांझी
- संदेश- राधा चरण साह
- जगदीशपुर- भगवान सिंह कुशवाहा
- डुमरांव- राहुल सिंह
- राजपुर -संतोष कुमार निराला
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK