पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ा खेला गया है। यहां के महागठबंधन का एक उम्मीदवार भाजपा में शामिल हो गया है। यह कदम महागठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) समर्थित उम्मीदवार सकलदेव बिंद ने भाजपा का दामन थाम लिया है। यहां से भाजपा के सम्राट चौधरी प्रत्याशी हैं।
भाजपा के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुआ उन्होंने भाजपा का दामन थामा। सकलदेव ने यह भी घोषणा की है कि वे चुनाव में सम्राट चौधरी का पूरी तरह समर्थन करेंगे। उन्होंने अपना नामांकन वापस लेने का इरादा भी जताया है।
पूर्व में सकलदेव बिंद VIP या महागठबंधन के समर्थन में सक्रिय थे, लेकिन टिकट अथवा उससे सम्बंधित फैसलों पर उनकी नाराज़गी की खबरें आई थीं।
भाजपा के लिए इस कदम को रणनीतिक माना जा रहा है। तारापुर क्षेत्र में सकलदेव बिंद का जनाधार और समाज-सम्बन्धी पकड़ भाजपा को बढ़त दे सकती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK