पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही चुनावी हलचल तेज हो गयी है। नेताओं का पार्टियों को छोड़ने और नई पार्टी ज्वाइन करने का सिलसिला लगातार जारी है।
इसी कड़ी में जेडीयू के एक और नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू के 2 बार विधायक रह चुके जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने आज (रविवार) इस्तीफे का एलान कर दिया।
अशोक कुमार सिंह ने रफीगंज विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। कर्म गांव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जदयू से इस्तीफा दे दिया है।
वे और उनके कार्यकर्ता नीतीश कुमार के साथ हैं। औरंगाबाद की पांच विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के लिए काम करेंगे, लेकिन रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से अलग रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा, जिस व्यक्ति ने नीतीश कुमार का विरोध किया वही अचानक पार्टी का प्रत्याशी बन गया। लोजपा से अचानक जदयू में चला गया और फिर उसे टिकट भी मिल गया।
बताते चलें कि, एनडीए की तरफ से प्रमोद कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। 17 अक्टूबर को ही अशोक सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। लेकिन वजह नहीं बताई थी। आज प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने वजह भी खुलकर बता दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK