अयोध्या। भव्य, दिव्य, अलौकिक, जी हां ठीक पढ़ा आपने। अयोध्या दीपोत्सव गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। दरअसल, यूपी के अयोध्या में इस बार 9वां दीपोत्सव मना।
भारी सुरक्षा और भक्ति के माहौल के बीच रामनगरी में सरयू के किनारे 26 लाख 17 हजार 215 तेल के दीयों से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना।
मौके पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा 2017 में जब हम लोगों ने पहला दीपोत्सव करने का निर्णय लिया, तब इसके पीछे का भाव था दुनिया को दीप प्रज्ज्वल कैसे और किस उपलक्ष्य में होने चाहिए।
भव्य, दिव्य और नव्य दीपोत्सव – 2025 ने इस बार अयोध्या को विश्व मानचित्र पर गौरवान्वित कर दिया। इसने एक साथ 26 लाख 17 हजार 215 से अधिक दीयों के प्रकाश ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
अयोध्या धाम में मां सरयू के पावन तट स्थित राम जी की पैड़ी पर आयोजित दिव्य ‘दीपोत्सव-2025’ में लेजर शो के माध्यम से पूरा विश्व धर्मनगरी की अलौकिक आभा की अनुभूति कर रहा है। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव के दौरान आतिशबाजी भी गई है। इससे अयोध्या नगरी की सुंदरता में चार चांद लग गए।
बताते चलें कि, अयोध्या में राम की पैड़ी पर 2017 में इस उत्सव की शुरुआत हुई थी और अब हर साल अयोध्या में भव्य दीपोत्सव धूमधाम से आयोजन हो रहा है। इतना ही नहीं, हर साल दीयों की संख्या भी बढ़ती जाती है।
अयोध्या में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर ड्रोन शो भी हुआ। इस शो ने मौके पर मौजूद लाखों लोगों के मन को मोह लिया। इसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK