गणपत लाल चौरसिया
गुमला। जिले के भरनो प्रखंड मुख्यालय परिसर में अंचल दिवस का आयोजन 4 अक्टूबर को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने की। कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, सम्बंधित भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी भरनो, अंचल अधिकारी भरनो और अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों और आवश्यकताओं को सुना तथा संबंधित विभागों को यथाशीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया। भरनो अंचल दिवस के अवसर पर 119 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 81 आवेदनों का मौके पर निष्पादन सुनिश्चित किया गया। शेष आवेदनों में से 3 आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर विस्तृत जांच के लिए निर्देशित किया गया है।
उपायुक्त के जन शिकायत दिवस से मिले 12 आवेदनों में से 9 का तुरंत निष्पादन हुआ तथा 3 आवेदनों की जांच का आदेश दिया गया। भूमि सत्यापन सम्बंधित 4 प्राप्त आवेदनों का भी समाधान किया गया। जाति प्रमाण-पत्र के 25, आय प्रमाण-पत्र के 23 और आवासीय प्रमाण-पत्र के 18 प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया।
कृषि ऋण से संबंधित 2 आवेदनों का भी निपटारा किया गया है। अन्य श्रेणियों—जैसे पंजी-दो सुधार, दाखिल-खारिज, पारिवारिक सदस्यता, भूमि विवाद, परिमेशन एवं विविध प्रकरणों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान मौके पर पारिवारिक सदस्यता एवं दाखिल खारिज शुद्धिपत्र के 17 प्रमाण पत्रों का वितरण मौके पर ही किया गया।
अगला अंचल दिवस 11 अक्टूबर, 2025 को बसिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। बसिया प्रखंड के सभी नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे अपने अंचल संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए कार्यक्रम में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


