गणपत लाल चौरसिया
गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल एवं मोटरयान निरीक्षक रांबिन अजय सिंह व प्रदीप कुमार तिर्की के नेतृत्व में 3 अक्टूबर, 2025 को जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान लगभग चार घंटे तक सघन रूप से संचालित रहा।
अभियान का मुख्य फोकस दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट की अनिवार्यता सुनिश्चित करना था। इसके अतिरिक्त ट्रिपल राइडिंग, तेज गति से वाहन चलाना, अमान्य कागजात (ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, रोड टैक्स एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र), प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-टोन हॉर्न जैसे उल्लंघनों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
इस अभियान में 60 से अधिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई। चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्वयं वाहन चालकों से संवाद कर लापरवाही से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
जांच अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों के लिए ₹1.11 लाख का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230