पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर में हिंदी पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत 26 सितंबर, 2025 को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘राजभाषा नियम, अधिनियम एवं संविधान में हिंदी’ था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं वक्ता भारत सरकार के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य वीरेंद्र कुमार यादव ने संविधान के अनुच्छेद 343 से 351 तक हिंदी की संवैधानिक स्थिति, राजभाषा अधिनियम तथा उसके नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
श्री यादव ने कहा कि हिंदी न केवल हमारी राजभाषा है बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुचारु संप्रेषण का सशक्त माध्यम भी है।
कार्यक्रम में संस्थान राजभाषा कार्यान्वयन समिति के उपायक्ष डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि हिंदी का प्रयोग केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह हमारे कार्यकुशलता और पहचान का प्रतीक है। उन्होंने सभी कर्मियों से आह्वान किया कि वे कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकतम प्रयोग की दिशा में योगदान दें।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शिवानी एवं हिंदी अनुवादक उमेश कुमार मिश्र ने किया। कार्यशाला में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आईएआरआई पटना हब के छात्र भी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK