पिठोरिया। विश्व सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में रांची के बुढ़मू स्थित संस्था के क्षेत्रीय कार्यालय में बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल तस्करी के विरुद्ध जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहुल राज ने कहा कि बाल विवाह, बाल मजदूरी और बाल तस्करी झारखंड को खोखला कर रहा है।
हमें इसके विरुद्ध खड़ा होने की जरूरत है। तभी हम एक बेहतर राज्य बना सकते हैं। छात्रों को इन सब कुरीतियों से अवगत होने की जरूरत है, क्योंकि छात्र ही राज्य और देश का भविष्य हैं।
मौके में मौजूद शिक्षाविद मधुसुदन साहू ने कहा कि झारखंड के सुदूर क्षेत्रों में ये समस्याएं ज्यादा हैं। इसका कारण लोगों में जागरूक की कमी होना है। हम सभी को मिलकर इसे मिटाना है।
इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक कुमार, छोटेलाल महतो, उर्मिला देवी, रोहित बैठा, गौतम कुमार और क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK