जागृति व संवाद योजनाओं का लाभ मिले ग्रामीणों को : सुश्री शिवानी सिंह

झारखंड
Spread the love

  • नालसा योजना संवाद व जागृति पर डोर-टू-डोर विधिक जागरुकता कार्यक्रम

रांची। बुंडू प्रखंड के बिरसा मुंडा रेसिडेन्सियल पब्लिक स्कूल में नालसा द्वारा संचालित योजना ‘डॉन’ एवं गुटुहातू गांव में नालसा द्वारा संचालित योजना ‘संवाद’ एवं ‘जागृति’ पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 10 सितंबर, 2025 को किया गया।

इस अवसर पर एलएडीसी सहायक सुश्री शिवानी सिंह, पीएलवी रूकमनी देवी, सोनामनी देवी, मुस्कान कुमारी, सुनीता कुमारी, सोएब अंसारी, दिनेश मुंडा, स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र एवं राजा वर्मा एवं उपस्थित थे।

सुश्री शिवानी सिंह ने बिरसा मुंडा डीएवी रेसिडेंसियल स्कूल के छात्रों को उनके अधिकार तथा कर्त्तव्यों के बारे में बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

सुश्री सिंह ने नालसा द्वारा संचालित योजना ‘डॉन’ पर फोकस की। कहा कि युवाओं को नशा से दूर रहना चाहिए। जागरूकता के माध्यम से युवाओं को नशा से बचाना ही ‘डॉन’ योजना का उद्देश्य है।

सुश्री सिंह ने नालसा के द्वारा संचालित योजना घर-घर न्याय की जागृति, जो नालसा जागृति योजना-2025 और नालसा संवाद योजना-2025 के दोनों योजनाओं के बारे में ग्रामीणों एवं छात्रों को जानकारी दी।

उक्त दोनों योजनाओं के तहत डालसा द्वारा पीएलवी के कार्यों के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। उनकी समस्याओं का निदान किस प्रकार किया जाना है। सरकार द्वारा दी जानेवाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने पर चर्चा की गयी।

पीएलवी सोनामनी देवी के द्वारा ‘जागृति’ योजना के तहत बाल विवाह, डायन प्रथा, दहेज प्रथा, बाल श्रम, नशा, अनाथ बच्चों से संबंधित, स्पॉन्सरसीप योजना, सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, असंगठित मजदूर के सुरक्षा से संबंधित विधिक जानकारी दी गयी। रूकमनी देवी ने ग्रामीणों को विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन की जानकारी दी।

मुस्कान कुमारी व सुनीता कुमारी ने मध्यस्थता व लोक अदालत पर फोकस किये। सोएब अंसारी व दिनेश मुंडा ने पीड़ित मुआवजा और विधिक सहायता पर चर्चा किये।

शिवानी सिंह के द्वारा संवाद योजना के तहत आदिवासियों के अधिकारों और संरक्षण से संबंधित कानून, दिव्यांगजनों के अधिकार, मानव तस्करी एवं रोकथाम, मानसिक रोगी, लोक अदालत, पॉक्सो कानून एवं नालसा टॉल फ्री नम्बर – 15100 के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK