उतर प्रदेश। हैरान कर देने वाली खबर उतर प्रदेश के बहराइच जिले से सामने आई है, जहां चल रहे एक अवैध मदरसे में छापा मारने गयी प्रशासनिक टीम को शौचालयों में बंद कर रखी गयीं 40 नाबालिग लड़कियां मिली हैं।
बच्चियों की उम्र 9 से 14 वर्ष के बीच है। बहराइच जिले के पयागपुर तहसील क्षेत्र के पहलवारा गांव में तीन मंजिलें भवन में अवैध मदरसा चलाया जा रहा था।
नाबालिग बच्चियों को इस हालत में देखकर अधिकारी अचंभित रह गये। प्रशासन ने तत्काल मदरसे को बंद करने का आदेश दिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने जानकारी दी कि मदरसे के कागजात की जांच की जा रही है।
गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिये गये हैं। बच्चियों को सुरक्षित उनके घर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि मदरसा बिना अनुमति कैसे चल रहा था? बच्चियों को शौचालय में बंद क्यों किया गया था।
पयागपुर के उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडे के अनुसार शिकायत मिलने पर अचानक छापा मारा गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मदरसा संचालकों ने उन्हें ऊपर जाने से रोका। जब हमने पुलिस बल के साथ अंदर प्रवेश किया, तो छत पर बने शौचालयों में बच्चियां बंद मिलीं।
उप जिलाधिकारी ने कहा कि मदरसा संचालकों से पूछे जाने पर कि बच्चियां शौचालय में क्यों थीं, तो मदरसे की शिक्षिका तकसीम फातिमा ने कहा कि अचानक छापेमारी के कारण अफरातफरी मची गयी। डर से बच्चियां शौचालय में जाकर छिप गयीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK