संजय यादव
देवघर। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत देवघर नगर निगम ने शुक्रवार को डिवाइन पब्लिक स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं नगर प्रबंधक सतीश कुमार की देखरेख में विभिन्न कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समाज को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना और इसे एक जन-आंदोलन के रूप में मजबूत बनाना था।
कार्यक्रम में शहर के कई नामी विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें मातृ मंदिर, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, एमएस शिक्षा सभा स्कूल, सेंट मैरी स्कूल और डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल थे। सभी विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस मौके पर ड्राइंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मनमोहक चित्र बनाए।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत मिशन, कचरा प्रबंधन और समाज में साफ-सफाई के महत्व पर अपने विचार रखे। नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें स्वच्छता से जुड़े संदेशों को कला के माध्यम से व्यक्त किया गया।
नगर निगम के अधिकारियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि विद्यार्थी अपने परिवार और समाज में स्वच्छता का संदेश लेकर जाते हैं, तो आने वाले समय में स्वच्छ देवघर और स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में नगर निगम के विभिन्न कर्मियों और विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।
डिवाइन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ममता किरण का निगम के अधिकारी ने आभार प्रकट किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए विद्यार्थियों को नगर निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत सम्मानित किया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK