सांसद कला महोत्सव में स्‍कूलों के हजारों विद्यार्थी हुए शामिल

झारखंड
Spread the love

  • रक्षा राज्य मंत्री ने बच्‍चों का किया उत्साहवर्धन
  • सरहद पर तैनात जवानों को भेजी जाएगी पेंटिंग

रांची। सांसद कला महोत्सव लगातार कई दिनों से चल रहा है। इस क्रम में 1 सितंबर को रांची के डीएवी गांधीनगर,  टोरियन वर्ल्ड स्कूल, जिला स्कूल, डीपीएस स्कूल में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।  सांसद कला महोत्सव के तहत रांची में चल रहे पेंटिंग कार्निवाल-2025 में बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सैन्य प्रेम को लेकर कैनवास पर जो आकृतियां उकेरी हैं, वह राष्ट्र के प्रति इनकी भावनाएं हैं।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी स्कूलों में बच्चों का उत्साहवर्धन के लिए सम्मिलित हुए। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा इस प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी बच्चे ऑपरेशन सिंदूर और देशभक्ति से प्रेरित होकर एक से बढ़कर एक खूबसूरत पेंटिंग बना रहे हैं।

श्री सेठ ने बताया कि सरहद पर रहने वाले वीर जवानों को यह सारी पेंटिंग्स भेजी जाएगी। यह रांची के बच्चों के द्वारा हमारे वीर सैनिकों को उनके साहस और हमारे सरहद की रक्षा करने वाले ऐसे वीर जवान, जिनको प्रोत्साहन के लिए यह पेंटिंग भेंट की जाएगी। प्रतिभागी बच्चों को उनके चित्रांकन के लिए उत्साहवर्धन किया। पांच सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाले बच्चों के बीच केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सर्टिफिकेट का वितरण किया।

इस अवसर पर रमेंद्र कुमार, राजीव सहाय, मनोज गुप्ता, धनंजय कुमार,  रजनीश रंजन, मनोज तिवारी, शुभंकर, खुशी कुमारी, रतनलाल अग्रवाल, रूही कुमारी, कृष्ण कुमार, मंजू लता जायसवाल, धीरज महतो, प्रीतम साहू, रितेश मुंडा, प्रमोद सिंह, दिवाकर चौबे मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK