खोया मोबाइल मिलते महिला की बढ़ी टेंशन, पहुंची थाना, जानें पूरा मामला

झारखंड अपराध
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। मोबाइल खो जाने पर लोगों को टेंशन होती है। इसे ढूंढने के लिए लोग हर तरह का कदम उठाते हैं। थाना में आवेदन देकर इसे ढूंढने की गुहार तक लगाते हैं। हालांकि इस बार खोया मोबाइल मिल जाने पर महिला की टेंशन बढ़ गई। वह थाना पहुंच गई। शिकायत भी की।

यह मामला झारखंड के गुमला जिले के ढवठा टोली की है। यहां रहने वाले एक महिला ने गुमला सदर थाना में लिखित आवेदन दि‍या है। अपने आवेदन में बताया कि वह गुरुवार को डुमरी से गुमला आ रही थी।

इस क्रम में रायडीह और गुमला के बीच में उसका मोबाइल गुम हो गया। मोबाइल में रिंग करने पर उसके पुत्र को पालकोट रोड स्थित साहू पेट्रोल पंप और साहू नर्सिंग होम के समक्ष बुलाकर एक लड़की ने गुम हुआ मोबाइल वापस कर दिया।

मोबाइल चेक करने पर उक्त महिला का पता चला कि उसे गुम मोबाइल से 66,484 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर हुआ है। इसके बाद महिला सदर थाना गुमला पहुंची। लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK